Tuesday, June 16, 2026
गर्मियों में आंखों की एलर्जी को हल्के में न लें!
बच्चों में Vernal Keratoconjunctivitis (VKC) या Spring Catarrh के मामले गर्मी में बढ़ जाते हैं। लक्षण:
आंखों में तेज खुजली व जलन
लाल होना, पानी आना
रोशनी से परेशानी
पलकों के अंदर दाने जैसे होना
खतरा कहां है?
कई बार मेडिकल स्टोर से या पुराने पर्चे से स्टेरॉइड ड्रॉप्स बिना डॉक्टर की सलाह के डाल दिए जाते हैं।
❌ इससे कुछ दिन आराम तो मिलता है, लेकिन लंबे समय में मोतियाबिंद, काला मोतिया (Glaucoma) और यहां तक कि आंखों की रोशनी हमेशा के लिए जा सकती है।
क्या करें?
आंखों को बार-बार रगड़ने से रोकें
ठंडे पानी के सेक करें
धूप/धूल से बचें, चश्मा पहनें
खुद से कोई ड्रॉप न डालें — हर ड्रॉप हर आंख के लिए नहीं होती
VKC का सही इलाज उम्र, स्टेज और आंख की स्थिति देखकर ही तय होता है।
आंखें अनमोल हैं — एक्सपेरिमेंट मत कीजिए।
कोई भी लक्षण दिखे तो तुरंत नेत्र विशेषज्ञ से मिलें।
डॉ. सुरेश के. पाण्डेय
डॉ. विदुषी शर्मा
सुवि नेत्र चिकित्सालय, कोटा
#VKC #VernalKeratoconjunctivitis #SpringCatarrh #EyeAllergyInKids #SummerEyeCare #EyeCareTips #ChildEyeHealth #DrSureshKPandey #DrVidushiSharma #SuViEyeHospital #KotaRajasthan #SteroidDropSideEffects #आंखोंकीएलर्जी
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment