Sunday, September 3, 2023

Thank you IMA Rajasthan for the felicitation कोटा के नेत्र सर्जन डॉ. सुरेश पाण्डेय आई.एम.ए. राजस्थान कनवेन्शन 2023 में सम्मानित नेत्र चिकित्सा सेवा में उत्कृष्ठ कार्य करने के लिए आई. एम. ए. राजस्थान ने किया डॉ. सुरेश पाण्डेय को मुख्य अतिथि राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री सी. पी. जोशी ने किया सम्मानित डॉ. सुरेश पाण्डेय ने राजस्थान स्पीकर सी. पी. जोशी को भी अपनी पुस्तक एक आई सर्जन की डायरी भेट की कोटा/जयपुर। आई.एम.ए. राजस्थान कनवेन्शन 2023 का आयोजन एकेडमिक आॅडिटोरियम एस.एम.एस. मेडिकल काॅलेज जयपुर में रविवार को आयोजित किया गया। कार्यक्रम में डाॅ. सुरेश पाण्डेय, निदेशक सुवि नेत्र चिकित्सालय कोटा नेत्र चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान डाॅ. सुरेश पाण्डेय को उनके द्वारा मेडिकल विद्यार्थियों के लिए अनेकों पुस्तकें लिखने एवं नेत्र चिकित्सा जगत में उल्लेखनीय कार्यों हेतु सौपा गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डाॅ. सी.पी. जोशी स्पीकर राजस्थान असेम्बली और विशिष्ठ अतिथि डाॅ. जितेन्द्र सिंह, डाॅ. करण सिंह यादव थे। विधानसभा अध्यक्ष जोशी ने डाॅ. पाण्डेय को सर्टीफिकेट सौपा। डाॅ. सुरेश पाण्डेय ने राजस्थान स्पीकर सी पी जोशी को भी अपनी पुस्तक एक आई सर्जन की डायरी भेट की. श्री जोशी ने डाॅ. पाण्डेय की 300 से अधिक पृष्ठो की पुस्तक लिखने पर प्रशंसा की। कार्यक्रम में राजस्थान से कई चिकित्सक उपस्थित थे जिनमें आई.एम.ए. के पदाधिकारी डाॅ. अशोक शारदा, डाॅ. पी.सी. गर्ग, डाॅ. सुनील चुघ भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर राजस्थान से कई डाक्टरो को सम्मानित किया गया। IMA Rajasthan honored Dr. Suresh Pandey by Dr. CP Joshi (Speaker Rajasthan Legislative assembly) during the IMA Rajasthan Convention 2023 Dr. Suresh Pandey also presented his book 'Diary of an Eye Surgeon' to Rajasthan Speaker Dr. C.P. Joshi. IMA Rajasthan Convention 2023 was organized at Academic Auditorium S.M.S. Medical College, Jaipur campus. Dr. Suresh K. Pandey, Director of SuVi Eye Hospital, Kota was honored for doing excellent work in the field of ophthalmology, eye donation awareness, and health awareness work. Dr. Suresh Pandey has written many books for medical students and health professionals. The chief guest of the program was Dr. C.P. Joshi (Speaker of Rajasthan Assembly) and Dr. Karan Singh Yadav was the special guest. Dr. C.P. Joshi handed over the certificate to Dr. Pandey. Dr. Suresh Pandey also presented his book Diary of an Eye Surgeon to Rajasthan Speaker Dr. CP Joshi. Dr. Joshi praised Dr. Pandey for writing a book of more than 300 pages. Many doctors from Rajasthan were present in the program, including I.M.A. Officials of Dr. Ashok Sharda, Dr. Sunil Chugh Dr. P.C. Garg, were also present. Several doctors from Rajasthan were honored on this occasion. #IndianMedicalAssociationConvention2023 #DiaryofanEyeSurgeon #DrCPJoshi #SuViEyeHospitalLasikLaserCenterKota #DrVidushiSharmaKota #DrSureshKPandeyKota

No comments:

Post a Comment